Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला : शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पंचकूला ट्रैफिक पुलिस द्वारा आज एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई थाना यातायात शहर पंचकूला की टीम द्वारा एसीपी ट्रैफिक श्री सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में कमांड अस्पताल के समीप सड़क पर की गई। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए कुल 10 रेहड़ी-ठेलों को नगर निगम की टीम के सहयोग से जब्त किया गया। ये रेहड़ी-ठेले यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे थे, जिससे आमजन को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इसके अलावा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए पाए गए एक ऑटो को भी ट्रैफिक पुलिस द्वारा इंपाउंड किया गया। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था में सुधार देखने को मिला है। पुलिस के अनुसार इस प्रकार के अतिक्रमण न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बनते हैं, बल्कि दुर्घटनाओं की संभावना को भी बढ़ाते हैं। इसलिए ऐसे अवैध अतिक्रमण के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा पंचकूला पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखना है। सड़क पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पंचकूला ट्रैफिक पुलिस ने आमजन एवं रेहड़ी-फड़ी संचालकों से अपील की है कि वे निर्धारित स्थानों पर ही अपने कार्य करें और ट्रैफिक नियमों का पालन कर शहर को जाममुक्त और सुरक्षित बनाने में सहयोग दें।