Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
गुरदासपुर/यूटर्न/17 अप्रैल। गुरदासपुर के सरकारी प्राइमरी स्कूल में लेडी टीचर पर उसके ही भांजे ने तेजाब फेंक दिया। जिस वक्त उसने तेजाब फेंका, वह क्लासरूम में पढ़ा रही थी। तेजाब फेंकने से 4 और 6 साल के 2 बच्चे भी झुलस गए। वहीं तेजाब फेंकने से लेडी टीचर बुरी तरह से झुलस गई। जिससे स्कूल में हड़कंप मच गया। यह देख आरोपी वहां से फरार हो गया। टीचर को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी नशे का आदी है और एड्स पीड़ित भी है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार लखविंदर कौर (36) गुरदासपुर के गांव महिमदपुर में सरकारी प्राइमरी स्कूल में टीचर है। अभी वारदात के कारण पता नहीं चल सके हैं। शीशी में लाकर तेजाब फेंका लखविंदर कौर शुक्रवार को रोजाना की तरह स्कूल आई। इसके बाद वह क्लासरूम में बच्चों को पढ़ाने लगी। सुबह करीब साढ़े 10 बजे उसका भांजा वहां पहुंचा। वह शीशी में तेजाब भरकर लाया था। उसने क्लासरूम में घुसते ही सीधे लखविंदर कौर पर तेजाब फेंक दिया। टीचर और बच्ची की हालत नाजुक स्कूल में ड्यूटी कर रही टीचर सरबजीत कौर और गांव के सरपंच मनदीप सिंह ने बताया कि बच्ची प्रभजोत कौर की आंखों और लखविंदर कौर के चेहरे पर तेजाब गिरा है। जिससे उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों को फिलहाल बटाला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बच्ची के परिवार के सदस्यों और ड्यूटी मेडिकल ऑफिसर डॉ. अमनदीप कौर ने बताया कि तेजाब के कारण बच्ची की आंखों को नुकसान पहुंचा है और उसका इलाज जारी है। ---