Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
गांव डविडा अहिराना के करीब फगवाड़ा-होशियारपुर मार्ग पर प्रवासी मजदूरों द्वारा चलाए जा रहे गुड़ बनाने वाले बेलनो पर सड़क किनारे “मीठा ज़हर” बेचा जा रहा है, जबकि प्रशासन कुंभकर्णी नींद सो रहा है। इस मौके पर दोआबा जनरल कैटागरी फ्रंट पंजाब और हमख्याली संगठनों ने एक दिन पहले उपरोक्त बेलने पर लगभग एक सौ बोरी चीनी पकड़ ली थी। इसकी वीडियो भी इंटरनेट पर लाइव होकर वायरल हुई। इसकी जानकारी फोन के जरिए जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को भी दी गई, लेकिन तुरंत कार्रवाई करने की बजाय उस चीनी को इधर-उधर करवा दिया गया। यह चीनी गुड़ में मिलावट के लिए इस्तेमाल की जाती है। इसी से नाराज़ होकर इलाके के निवासियों, सामाजिक संगठनों और निहंग सिंह संगठनों ने आज होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर सड़क जाम कर रोष प्रदर्शन किया। सड़क के दोनों ओर लंबी-लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की और कोल्हू के मालिक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर प्रदर्शनकारियों से डॉ. जितेंद्र भाटिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी, होशियारपुर ने मौके पर पहुंचकर बातचीत की और प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिलाया कि नकली गुड़ बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस प्रदर्शन के दौरान सिंह साहिब जत्थेदार बाबा गुरदेव सिंह, प्रमुख साहिबज़ादा बाबा फतेह सिंह मिशल शहीदां तरना दल बजवाड़ा कलां, जत्थेदार बलबीर सिंह फगलाना, अध्यक्ष दोआबा जनरल कैटागरी फ्रंट पंजाब, जत्थेदार सुरजीत सिंह मसूता भुंगरनी, कॉमरेड जगतार सिंह भुंगरनी, प्रधान जैपाल धीमान, कॉमरेड जसवीर सिंह भाम, गुरदयाल सिंह जलवेहड़ा, महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच खनौड़ा, मंगल सिंह जलवेहड़ा, सतनाम सिंह सिंदू, अवतार सिंह मिठू, दलवीर सिंह इंग्लैंड, मनजिंदर सिंह सोनू टेलर फगलाना, हरमन सिंह फगलाना, अजीत सिंह खनौड़ा, दविंदर सिंह बिंदा मेहटियाना, मख्खन सिंह अमेरिका, हरजाप सिंह मख्खन, अमनदीप सिंह मोना कलां, करनजीत सिंह मोना कलां, जसप्रीत सिंह फगलाना, संजीव जसवाल भाम, बलबीर सिंह बीरा डविडा अहिराना, महेंद्र सिंह पूर्व सरपंच मुख्लियाना, लंबरदार सुखविंदर सिंह पंडोरी कद्द, लखविंदर सिंह फगलाना, सुखी भुंगरनी, काला पंच आदि मौजूद थे। राजिंदर सिंह, थाना मुखी मेहटियाना भी अपनी पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे हुए थे।