Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ग्रामीण क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर में ‘रंगला पंजाब’ मिशन के तहत लगभग 8.47 करोड़ रुपये की लागत से 174 विकास कार्य प्रगति पर हैं। यह जानकारी कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने आज संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान दी। इस अवसर पर पंजाब यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन श्री परमिंदर सिंह गोल्डी तथा जिला योजना समिति की चेयरपर्सन इंजी. प्रभजोत कौर भी उपस्थित थे। बैठक के दौरान मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण किए जाएं। डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने बताया कि कुल 174 कार्यों में से 45 कार्य पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 2.5-2.5 करोड़ रुपये की अतिरिक्त किश्त प्राप्त हो चुकी है। मोहाली, खरड़, डेराबस्सी और बनूड़ क्षेत्रों में चल रहे इन विकास कार्यों में कम्युनिटी सेंटर, पंचायत घर, धर्मशालाएं, खेल मैदान, गलियां, ड्रेनेज सिस्टम, श्मशान घाटों की चारदीवारी, गांवों के प्रवेश द्वार, डिस्पेंसरी की मरम्मत, स्कूल कक्षों का निर्माण, सोलर लाइटों की स्थापना तथा कच्चे मकानों को पक्के मकानों में परिवर्तित करना शामिल है। मंत्री ने कहा कि इन कार्यों के पूर्ण होने के बाद प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए अतिरिक्त 5 करोड़ रुपये जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे को निरंतर सुदृढ़ कर रही है, जिसमें सड़क नेटवर्क, नहरी सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस दौरान ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ अभियान की प्रगति की भी समीक्षा की गई, जो ‘रंगला पंजाब’ मिशन का एक अहम हिस्सा है। एस.पी. (पीबीआई) दीपिका सिंह और एस.पी. (मुख्यालय) श्री मोहित अग्रवाल ने बताया कि लगभग 333 गांवों/वार्डों में रक्षा समितियां सक्रिय रूप से लोगों को जागरूक कर रही हैं। इसके अतिरिक्त नशा प्रभावित क्षेत्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है तथा नशा मुक्ति केंद्रों के माध्यम से प्रभावित व्यक्तियों का उपचार भी सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में अन्य अधिकारियों में नगर निगम मोहाली के कमिश्नर श्री संदीप सिंह गाढ़ा, एडीसी (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, डिप्टी इकोनॉमिक एंड स्टैटिस्टिकल एडवाइजर गुरमिंदर कौर तथा खरड़, डेराबस्सी और माजरी के बीडीपीओ भी उपस्थित थे।