Uturn Time
Breaking
ED Action Over: कार्रवाई से ज्यादा ‘प्रक्रिया’ पर सवाल, लोकल टीम क्यों रही बाहर ? चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब घायल आवारा पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद मिस एंड मिसेज ग्लैमर क्वीन 2026 में प्रतिभा और स्टाइल का दिखा शानदार संगम जीरकपुर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी, ट्यूबवेल पर अवैध पार्किंग बनी बड़ी बाधा दयालपुरा गुरुद्वारा में वाटर कूलर भेंट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत दशमेश खालसा कॉलेज ज़ीरकपुर में कन्वोकेशन व वार्षिक सम्मान समारोह संपन्न जीरकपुर में ‘स्पार्किंग’ ट्रांसफार्मर बना खतरा, प्रशासनिक दफ्तरों के पास लापरवाही डेराबस्सी में किसान यूनियन की बैठक, 21 अप्रैल को पैदल रोष मार्च का ऐलान थाना हंडेसरा पुलिस को बड़ी सफलता, 800 ग्राम अफीम के साथ आरोपी गिरफ्तार जीरकपुर में वोटर सूची पर बवाल, गड़बड़ी के आरोपों से गरमाया माहौल लू से बचें: स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी, बुजुर्गों, बच्चों और बाहर काम करने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह स्टाइल और बोल्डनेस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन! पूजा का ये लुक बना सोशल मीडिया का नया क्रश
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/18 अप्रैल। अमृतसर में पुलिस ने 450 करोड़ रुपए की 64.62 किलोग्राम हेरोइन पकड़ी है। इसके साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि यह हेरोइन पाकिस्तान से मंगवाई गई है, जिसे अब आगे सप्लाई करने के लिए कार में रखकर ले जा रहे थे। लेकिन पुलिस ने इससे पहले की पकड़ लिया है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस नेटवर्क के तार विदेश में बैठे हैंडलर्स और पाकिस्तान के मूसा गैंग से भी जुड़े हुए हैं। यह गिरोह सीमा पार से ड्रग तस्करी कर पंजाब और अन्य राज्यों में सप्लाई करने का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरवन सिंह निवासी अवा गांव और शमशेर सिंह गांव इकतियारनगर के रुप में हुई है। दोनों को गांव माहल के पास से पकड़ा गया है। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पुलिस ने उनका 5 दिन का रिमांड हासिल किया है। पाकिस्तान के तस्करों से जुड़ा कनेक्शन पुलिस अधिकारी अमनदीप सिंह के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शमशेर सिंह शेरा और सर्वण सिंह गुज्जर के रूप में हुई है। दोनों आरोपी एक स्विफ्ट कार में हेरोइन की बड़ी खेप लेकर सप्लाई के लिए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बाईपास के पास नाकाबंदी कर उन्हें काबू किया। तलाशी के दौरान कार की पिछली सीट से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मॉड्यूल पाकिस्तान आधारित तस्करों से जुड़ा हुआ है और इसकी कड़ियां कुख्यात मूसा गैंग से भी जुड़ी हैं। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटी है। अदालत ने दोनों आरोपियों को पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।