Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
श्रद्धांजलि समारोह 4 मई को - संत संतोष दास
होशियारपुर/दलजीत अजनोहा उदासीन कुटिया त्रिवेणीसर, गांव शाहपुर खानपुर, गढ़शंकर और उदासीन कुटिया स्वामी माहन दास, गणेशपुर भटटा के गद्दीनशीन संत कृपाल दास जी, जो गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब के प्रचार सचिव थे, स्वासों की पूंजी पूरी कर संसारिक यात्रा पूर्ण कर लोक परलोक गमन कर गए। उनके अंतिम संस्कार के अवसर पर हजारों संगतें अंतिम दर्शन के लिए भटटा गणेशपुर में नतमस्तक हुईं। संत कृपाल दास जी का अंतिम संस्कार गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी, विभिन्न डेरे के संत-महापुरुषों तथा धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की उपस्थिति में धार्मिक मर्यादा के अनुसार किया गया। संत कृपाल दास जी की पालकी को सुंदर फूलों की मालाओं से सजाया गया और डेरे की परिक्रमा तथा अरदास के बाद पंचभौतिक शरीर अग्नि को समर्पित किया गया। संत कृपाल दास की चिता को उनके चरण सेवक संत संतोष दास ने अग्नि दी। प्रमुख सेवादार संत संतोष दास ने बताया कि 20 अप्रैल को फूल चुगे जाएंगे और श्रद्धांजलि समारोह 4 मई, सोमवार को डेरा सचखंड संत माहन दास, गणेशपुर भटटा में होगा। इस अवसर पर गुरु रविदास साधू संप्रदाय सोसाइटी (रजि.) पंजाब के चेयरमैन संत सर्वण दास बोहन, प्रधान संत निर्मल दास बाबे जौड़े, जनरल सचिव संत इंदर दास सेखैं, संत परमजीत दास नगर, कोषाध्यक्ष संत सर्वण दास लुधियाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संत सतविंदर हीरा, राष्ट्रीय प्रधान आल इंडिया आदि धर्म मिशन, संत सतनाम दास महदूद, संत बलवंत दास डिगरियां, संत बलवीर दास साहरी, संत रमेश दास शेरपुर कलां, संत जगीर सिंह नंदाचौर, संत मनजीत दास चलेट (हिमाचल), संत बीबी कुलदीप कौर मेहना, संत बीबी मीना देवी जेजों, संत जसविंदर दास डांडियां, संत शाम दास माहिल गेह्लां, संत लखविंदर सिंह कंडियाणा, संत मेजर दास हलुवाल, संत गुरमुख दास, संत बाबा बलवीर सिंह लंगेरी, संत लेख राज नूरपुर, संत प्रेम दास भूरी वाले, संत द्विंदर दास, संत सतनाम दास पंडोरी लद्दा सिंह, संत शाम दास झंडेर खुर्द, संत सीतल दास कालेवाल भगतां, संत कुलदीप दास बसी मरूफ, संत मनजीत दास विचोही, संत जगिंदर दास वडाला माही तथा हलका चब्बेवाल के विधायक डॉ. इशांक कुमार सहित भारी संख्या में संगतें उपस्थित थीं।