Uturn Time
Breaking
Haridwar: हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कार्रवाई तेज, आईएएस अधिकारियों का निलंबन छह महीने और बढ़ा Churu: मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की Fatehabad: फतेहाबाद में आरोपियों का मुंडन कर बाजार में घुमाने की घटना से मचा हड़कंप New Delhi: एनसीआर में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा, ग्रीन एसएम की नई टैक्सी सेवा शुरू Yamunanagar: कांग्रेस विधायक के पति का भाजपा में प्रवेश, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने किया स्वागत Hisar: रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल से हिसार में यातायात व्यवस्था पर असर Kaithal: नंदू गैंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कैथल में छह बदमाश गिरफ्तार Hisar: हिसार पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर असली मालिकों को लौटाए Chandigarh: हरियाणा में क्लर्क भर्ती के लिए क्लेरिकल एक्ट लागू, उम्मीदवारों के लिए नई शर्तें Chandigarh: हरियाणा के किसानों को राहत, सूरजमुखी पंजीकरण के लिए 60 दिन का अतिरिक्त समय Ayodhya: नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने रामलला के दर्शन कर लिया आशीर्वाद Faridkot: Punjab State Food Commission की अहम बैठक, योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर
Logo
Uturn Time
गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा, नवाचार और वैश्विक स्तर पर आगे बढ़ाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण योजनाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है। यह संस्था गुरु नानक देव ग्लोबल विश्वविद्यालय, टेक्सास (अमेरिका) की प्रायोजक संस्था है। संस्था द्वारा शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में उच्च शिक्षा के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़ा कोर्स, किसानों के लिए फसल सुरक्षा योजना तथा एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन शामिल है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शुरू किए गए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत स्नातकोत्तर विद्यार्थियों को तीन चरणों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, सतत विकास और उद्यमिता की सोच विकसित करना है, ताकि वे समाज के लिए जिम्मेदार और प्रभावशाली नेतृत्वकर्ता बन सकें। सेमीकंडक्टर तकनीक से जुड़े कोर्स के माध्यम से युवाओं को चिप निर्माण, डिजाइन और उन्नत उत्पादन तकनीकों में दक्ष बनाया जाएगा। यह पहल देश में बढ़ती तकनीकी जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ युवाओं के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी तैयार करेगी। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए फसल सुरक्षा के लिए विशेष योजना शुरू की गई है। हाल ही में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के कारण देश के कई राज्यों में फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इस योजना के तहत सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल सामग्री से ऐसे सुरक्षात्मक साधन तैयार किए जाएंगे, जो फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में सहायक होंगे। इसके साथ ही संस्था द्वारा वर्ष 2026 में भारत में एक बड़े अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न देशों के विशेषज्ञ, उद्योग जगत से जुड़े लोग, नीति-निर्माता और पर्यावरण क्षेत्र के जानकार भाग लेंगे। यह सम्मेलन ज्ञान के आदान-प्रदानं और सहयोग के नए अवसर प्रदान करेगा। इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष बलजीत सिंह ने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को एक सही दिशा देना और उन्हें समाज व देश के विकास में योगदान के लिए तैयार करना है। उन्होंने कहा कि संस्था भविष्य में भी ऐसे प्रयास करती रहेगी, जिससे शिक्षा, नवाचार और समाज सेवा को बढ़ावा मिले। गुरु नानक ग्लोबल फाउंडेशन ने एक बार फिर यह स्पष्ट किया कि वह मूल्य-आधारित शिक्षा और मानवता की सेवा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।