Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
नगर निगम चंडीगढ़ ने बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ बड़ा संदेश देते हुए “बाल विवाह मुक्त भारत” अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अमित कुमार, नगर निगम आयुक्त, संयुक्त आयुक्त, मुख्य अभियंता सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने बाल विवाह के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली। आयुक्त अमित कुमार ने कहा कि बाल विवाह एक गंभीर सामाजिक बुराई और दंडनीय अपराध है, जो बच्चों खासकर लड़कियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास पर बुरा असर डालता है। उन्होंने कहा कि इस कुप्रथा को खत्म करने के लिए समाज की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता बेहद जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह की घटनाओं को रोकने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे, अपने परिवार और आसपास ऐसे मामले नहीं होने देंगे, किसी भी उल्लंघन की तुरंत सूचना प्रशासन को देंगे और बच्चों की शिक्षा व कल्याण को बढ़ावा देंगे। नगर निगम चंडीगढ़ ने बाल विवाह मुक्त भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए जागरूकता अभियान तेज करने और सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने की प्रतिबद्धता भी दोहराई।