Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/19 अप्रैल। मोहाली के सन्नी एनक्लेव क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बच्ची का शव एक डॉक्टर के घर के पिछले बरामदे में ग्रिल से लटका हुआ मिला, जहां वह काम करती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बच्ची ने कुछ दिन पहले मां से एक युवक द्वारा परेशान करने की शिकायत दी थी और काम छोड़ने की बात भी कही थी। उधर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्थिति और स्पष्ट होगी। 15 दिन से डॉक्टर के घर ही रह रही थी मृतका की मां ने बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ समय से डॉक्टर के घर पर ही रह रही थी और उसे हर महीने ₹5000 मेहनताना मिलता था। मां के अनुसार, उनकी बेटी आमतौर पर समय पर घर लौट आती थी, लेकिन पिछले 15 दिनों से वह घर नहीं आई थी और वहीं रहकर घर का सारा कामकाज देख रही थी। युवक परेशान कर रहा था, काम छोड़ना चाहती थी मां ने बताया कि एक दिन पहले बच्ची ने फोन पर उन्हें बताया था कि उसे एक लड़का परेशान कर रहा है और वह काम छोड़ना चाहती है। हालांकि, मां ने उसे 20 तारीख तक काम जारी रखने के लिए कहा था। मां ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी का एक लड़के के साथ झगड़ा हुआ था और उन्होंने इस मामले में कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। सदर थाना खरड़ के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर धारा 194-बी के तहत कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी है। ---