अजीत झा.
चंडीगढ़ 19 Apr । शहर के प्रसिद्ध एलांते मॉल के फूड कोर्ट में परोसे गए खाने की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सेक्टर-40ए निवासी नवप्रीत कुमार चौधरी ने आरोप लगाया है कि उनके द्वारा ऑर्डर की गई डिश में कैटरपिलर (कीड़ा) मिला। हैरानी की बात यह रही कि वही खाना उनका छोटा बेटा खा रहा था।
पीड़ित के अनुसार, उन्होंने फूड कोर्ट स्थित एक कैफे से चाइनीज वेज सुप्रीम सिजलर मंगवाया था। खाना खाते समय उन्हें डिश में कीड़ा दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने तुरंत खाना रोक दिया और घटना का वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
इंचार्ज ने भी मानी बात
ग्राहक का कहना है कि शिकायत के बाद फूड कोर्ट इंचार्ज सुमित को मौके पर बुलाया गया। उन्होंने भी खाने में कीड़ा होने की बात स्वीकार की। इसके बाद कैफे के इंचार्ज को बुलाया गया, जिसने ग्राहक से माफी मांगी। हालांकि, पीड़ित ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए मामला संबंधित अधिकारियों तक पहुंचा दिया।
वीडियो में दिखी नाराजगी
घटना के दो वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में महिला ग्राहक डिश दिखाते हुए कहती नजर आ रही है कि “पता नहीं हमने क्या खा लिया, यह मेरे बेटे की प्लेट में निकला है।” दूसरे वीडियो में महिला कर्मचारियों से शिकायत करती दिख रही है और कह रही है कि अगर बच्चा यह खाना खा लेता तो तबीयत खराब हो सकती थी।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
पीड़ित परिवार ने मामले के फोटो और वीडियो फूड सेफ्टी विभाग को भेज दिए हैं। साथ ही प्रशासन से जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्राहक के साथ ऐसी घटना न हो।
HEALTH
चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप
Chandigarh •
19 Apr 2026, 12:20 PM
HEALTH
चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप
Chandigarh •
19 Apr 2026, 12:20 PM
HEALTH
चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप
Chandigarh •
19 Apr 2026, 12:20 PM
HEALTH
चंडीगढ़ के एलांते मॉल फूड कोर्ट में खाने पर सवाल, डिश में कैटरपिलर मिलने का आरोप
Chandigarh •
19 Apr 2026, 12:20 PM