Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
स्कूल कर्मचारियों की छंटनी के विरोध में आंदोलन तेज, परिवारों सहित शामिल होने की अपील

मुख्य बस स्टैंड से विधायक आवास तक शांतिपूर्ण मार्च निकालेगी यूनियन
डेराबस्सी 19 Apr : भारतीय किसान यूनियन (लखोवाल) ब्लॉक डेराबस्सी की एक अहम बैठक संगठन के दफ्तर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सूबा मीत प्रधान मनप्रीत सिंह अमलाला ने की, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में डेराबस्सी स्थित सुखमनी स्कूल में चल रहे धरना-प्रदर्शन पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। बताया गया कि स्कूल प्रशासन द्वारा ड्राइवरों और अन्य कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के नौकरी से निकाल दिया गया है। इस फैसले के विरोध में भारतीय किसान यूनियन लखोवाल शुरू से ही संघर्षशील यूनियनों और मजदूरों के साथ धरने में शामिल रही है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 21 अप्रैल को भारतीय किसान यूनियन लखोवाल और सहयोगी संगठनों के बैनर तले एक शांतिपूर्ण पैदल रोष मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च सुबह 9 बजे मुख्य बस स्टैंड डेराबस्सी से शुरू होकर हलका विधायक के आवास तक जाएगा। यूनियन ने सभी सहयोगी संगठनों, धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं और क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे इस आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रभावित कर्मचारियों के समर्थन में आवाज बुलंद करें। बैठक में रणजीत सिंह राणा (ब्लॉक प्रधान), जगतार सिंह, हरी सिंह, कंवलजीत सिंह, हरनाम सिंह, परमजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, केहर सिंह, गुलाब सिंह, गुरपाल सिंह, धर्मपाल सिंह, हरपाल सिंह, छज्जा सिंह, राम सिंह, कर्नैल सिंह, जरनैल सिंह, सुरजीत सिंह और धर्म सिंह सहित कई किसान नेता मौजूद रहे।