Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 06 Jan : भारत स्वाभिमान का 32वाँ स्थापना दिवस डेरा बस्सी के कम्युनिटी सेंटर में बड़े ही उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 5:15 बजे से 6:30 बजे तक नियमित योग कक्षा के साथ हुआ। तत्पश्चात राज्य प्रभारी आदरणीय नवीन द्वारा पतंजलि की स्थापना, उसके उद्देश्यों एवं स्वामी जी के मार्गदर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने स्वामी जी द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया, जिस पर सभी साधकों ने अपनी दैनिक जीवनचर्या में उन्हें अपनाने का संकल्प लिया। इसके उपरांत भव्य हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात हरिद्वार से प्राप्त मुख्य योग शिक्षकों एवं जिला डेरा बस्सी के सहयोग शिक्षकों को भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री पवन धीमान (पम्मा) जी द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा सुंदर सांस्कृतिक नृत्य एवं भजन प्रस्तुति दी गई । अंत में सभी उपस्थित साधकों को दूध एवं पिन्नी का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम का समापन प्रातः 8:00 बजे किया गया। *इस अवसर पर राज्य प्रभारी आदरणीय श्री नवीन जी एवं जिला प्रभारी श्री सुखविंदर सिंह जी ने सभी साधकों को योग-आयुर्वेद, स्वदेशी तथा भारतीय शिक्षा पद्धति को अपनाने का संकल्प दिलाया*।