Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के गाजीपुर रोड पर वीरवार शाम खेतों में गेहूं के नाड़ (अवशेष) में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। आग से उठते काले धुएं के घने गुबार ने आसमान को ढक लिया, जिससे आसपास की रिहायशी सोसायटियों में रहने वाले हजारों लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग फैलने के साथ ही जहरीला धुआं हवा के साथ मोना ग्रीन्स और सावित्री ग्रीन-2 जैसी सोसायटियों तक पहुंच गया। हालात इतने खराब हो गए कि लोगों को अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी पड़ीं। स्थानीय निवासियों विशाल, अमित शर्मा, राजेश मल्होत्रा, संदीप सिंह, विकास गोयल, रमनदीप, मीनाक्षी, नेहा कपूर, अनिल वर्मा और सुनील दत्त ने बताया कि अचानक धुएं के कारण आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कत शुरू हो गई। उन्होंने कहा कि इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों पर पड़ा। विशेषज्ञों के अनुसार, नाड़ जलाने से निकलने वाला धुआं हवा में हानिकारक कणों की मात्रा को तेजी से बढ़ा देता है, जिससे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) खतरनाक स्तर तक पहुंच सकता है। पहले से ट्रैफिक और अन्य कारणों से प्रदूषण झेल रहे शहर में इस घटना ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। फायर ऑफिसर Rajiv Kumar ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर, पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की एक्सईएन Kamal Deep Kaur ने कहा कि नाड़ जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि डीसी स्तर पर गठित टीमें ऐसी घटनाओं पर नजर रख रही हैं और दोषी पाए जाने पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। लगातार हो रही ऐसी घटनाएं न केवल पर्यावरण के लिए खतरा हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव डाल रही हैं, जिससे प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।