Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू और भाजपा के वरिष्ठ नेता गुरदर्शन सिंह सैनी ने सोमवार को डेराबस्सी की अनाज मंडियों का दौरा कर गेहूं खरीद प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान दोनों नेताओं ने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। मीडिया से बातचीत में संधू ने कहा कि बेमौसमी बारिश के कारण किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए केंद्र सरकार ने तुरंत राहत कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर गेहूं खरीद के लिए जरूरी रियायतें दी गईं, जिससे खरीद प्रक्रिया में तेजी आई है। संधू के अनुसार, केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए 35,000 करोड़ रुपये की कैश क्रेडिट लिमिट पहले ही जारी कर दी थी, जिसके चलते अब तक करीब 39 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य करीब 1.22 से 1.25 करोड़ मीट्रिक टन गेहूं खरीदने का है। इस मौके पर गुरदर्शन सिंह सैणी ने कहा कि वह क्षेत्र के किसानों की समस्याओं से भली-भांति परिचित हैं और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि मंडियों में लेबर की कमी और कहीं-कहीं बारदाने की समस्या को प्रशासन और आढ़तियों के सहयोग से जल्द दूर किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा और अगले एक सप्ताह में खरीद प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान भाजपा नेता मिंटा सैणी, गुलजार सिंह टिवाणा, मेजर सिंह परागपुर, गुरजंट सिंह, ढेरू लंबरदार, गुरमीत टिवाणा, बंसल और रिंकू जनतपुर समेत कई स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे। फोटो कैप्शन: डेराबस्सी की धनौनी अनाज मंडी में राज्यसभा सदस्य सतनाम सिंह संधू और गुरदर्शन सिंह सैणी गेहूं खरीद का जायजा लेते हुए।