Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
ईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई इंजन वायर भी बरामद कर ली गई है। यह कार्रवाई एसपी के.एम. प्रियंका के निर्देशों और डीएसपी विजय कुमार की अगुवाई में गठित टीम द्वारा की गई, जिसमें आईटी पार्क थाना प्रभारी मिनी भारद्वाज को शामिल किया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान सागर पुत्र राज कुमार, निवासी मनीमाजरा, चंडीगढ़ के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 27 वर्ष है। वह आठवीं पास है और फिलहाल बेरोजगार बताया गया है। पुलिस के मुताबिक रविवार को सुभाष नगर निवासी शिकायतकर्ता सुमित शर्मा ने थाना आईटी पार्क में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि 18 अप्रैल को करीब शाम 4:30 बजे उन्होंने अपनी सफेद रंग की महिंद्रा पिकअप (नंबर HR45D-7953) सुभाष नगर की फ्री पार्किंग में खड़ी की थी। बाद में वाहन से इंजन वायर चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना आईटी पार्क में एफआईआर नंबर 40 दिनांक 19 अप्रैल 2026 दर्ज की गई। जांच के दौरान एएसआई हुशिंदर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी सागर के खिलाफ थाना आईटी पार्क और संबंधित न्यायालय रिकॉर्ड में पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी किसी अन्य चोरी की वारदात में भी शामिल रहा है या नहीं।