Uturn Time
Breaking
ईस्टमैन ग्रुप के सिंघल को लगा 20 करोड़ का चूना ! जनगणना 2027: कमलजीत सिंह पंछी ने स्व-गणना पूरी कर नागरिकों से भागीदारी की अपील की ऑपरेशन सेफ्टी: पंचकूला में बिना हेलमेट दुपहिया चलाने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती, 110 दिनों में 5809 चालान काटे सेक्टर 45 बुड़ैल की खराब सड़कें, सीवरेज और सफाई व्यवस्था को लेकर शादाब राठी ने सौंपा ज्ञापन चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में प्रस्तावित बीएंडबी नीति का CRAWFED ने किया विरोध आईटी पार्क थाना पुलिस ने महिंद्रा पिकअप से इंजन वायर चोरी करने वाला आरोपी दबोचा चंडीगढ़ को मिली डॉग एम्बुलेंस, अब सड़क पर घायल पशुओं को मिलेगी तुरंत मदद राज्यपाल से मिले समाज सेवी , सेवा कार्यों पर हुई चर्चा आईटी पार्क थाना पुलिस ने 14.1 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर को दबोचा ट्रांसपोर्ट नगर की बदलेगी तस्वीर: सड़क रीकार्पेटिंग शुरू, पूरे एरिया के कायाकल्प की तैयारी पनेशिया कर्मचारियों की ऐतिहासिक जीत, 13 साल बाद बहाली के आदेश जीरकपुर में योगिता श्री के दफ्तर का उद्घाटन, श्री हिंदू तख्त की बैठक आयोजित
Logo
Uturn Time
लुधियाना से बड़े साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है। निवेश के नाम पर लगभग 20 करोड़ की ठग्गी को अंजाम दिया गया। सूत्रों की माने तो देश के नामी ईस्टमैन ग्रुप के साथ जुड़े सिंघल परिवार के एक मेम्बर के साथ यह धोखाधड़ी हुई। ग्रुप देश का एक नामी ओद्योगिक समूह है। यह ग्रुप इंजीनियरिंग सेक्टर ,एक्सपोर्ट ,हैंड टूल , टेक्सटाइल और कई खेत्रों में काम करता है। लुधियाना के जगदीप सिंघल का नाम इस मामले में सामने आया है। महिला की ओर से फेसबुक पर दोस्ती के बाद विश्वास बनाया गया और डिजिटल धोखाधड़ी को अंजाम दिया गया। साल 2025 में अनामिका राय नाम की महिला ने जगदीप सिंघल से फेसबुक पर बात की , बातचीत दोस्ती में बदली जिसका फायदा उठा कर महिला ने सिंघल को क्रिप्टो ट्रेडिंग में मोटी कमाई का झांसा दिया। इतना ही नहीं अपने आप को अंतरराष्ट्रीय एक्सपर्ट बताया। बाद इसके सिंघल की और से वेबसाइट पर एक E - Wallet बनाया गया। यह वेबसाइट असली क्रिप्टो वेबसाइट जैसी दिखती थी। जिस पर फेक मुनाफा भी दिखता था। 20 करोड़ के निवेश के बदले जगदीप सिंघल को कोई पैसे नहीं मिले। महिला की और से इन ठगे हुए पेसो को अलग अलग खातों में ट्रांसफर किया गया ताकि कुछ भी ट्रेस न हो सके। पीड़ित की और से इस संबंध में मोहाली साइबर क्राइम में मामला दर्ज करवा दिया गया है। न जाने इस महिला की और से और कितने बुज़ुर्गो को लूटा जाएगा।