Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
घूम-घूमकर बेची गई टिकट पर निकला दूसरा इनाम, इलाके में खुशी का माहौल
जीरकपुर 21 Apr : पंजाब स्टेट वैसाखी बंपर 2026 के नतीजों ने राजपुरा के एक साधारण मजदूर की जिंदगी बदल दी। राजपुरा निवासी कमलजीत सिंह उर्फ कमला द्वारा खरीदी गई लॉटरी टिकट पर दूसरा इनाम निकलने से उसे 50 लाख रुपये की बड़ी राशि मिली है। रोजाना मेहनत-मजदूरी कर गुजारा करने वाले कमलजीत के लिए यह इनाम किसी सपने के सच होने जैसा है। मामले की जानकारी देते हुए लक्की लॉटरी स्टोर के मालिक लवकेश कुमार ने बताया कि उनकी एजेंसी से जुड़ी संदीप लॉटरी राजपुरा में भी सक्रिय है। उन्होंने बताया कि यह जीतने वाली टिकट घूम-घूमकर बेचने वाले विक्रेता प्रवीण द्वारा बेची गई थी, जिस पर 50 लाख रुपये का दूसरा इनाम निकला। जैसे ही यह खबर इलाके में फैली, लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई और आसपास के लोगों ने कमलजीत सिंह को बधाइयां देना शुरू कर दिया। लवकेश कुमार के अनुसार, कमलजीत सिंह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और सोलर प्लेटों से जुड़े काम में मजदूरी करते हैं। दिनभर की कड़ी मेहनत से जीवन यापन करने वाले इस व्यक्ति के लिए यह इनाम बड़ी राहत और नया मौका लेकर आया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस जीत ने न सिर्फ कमलजीत की जिंदगी बदल दी है, बल्कि यह कई लोगों के लिए उम्मीद की नई किरण भी बनी है।