Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लुधियाना में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर चंडीगढ़ में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसिद्ध रागी भाई हरबंस सिंह जगाधरी वाले के पोते गुरजोत सिंह ने विधायक कुलवंत सिद्धू पर गंभीर आरोप लगाए। गुरजोत सिंह ने दावा किया कि उनसे दबाव बनाकर समझौते का वीडियो बनवाया गया। गुरजोत सिंह ने कहा कि उनके परिवार के प्लॉट विवाद में विधायक की भूमिका अहम है। उनका आरोप है कि जब उन्होंने मामले को मीडिया में उठाना शुरू किया तो उन्हें भरोसा दिलाया गया कि पुलिस केस दर्ज करेगी। इसके बाद एक वीडियो रिकॉर्ड कराया गया, जिसमें दोनों पक्षों के बीच समझौता होने की बात दिखाई गई। प्रेस वार्ता के दौरान गुरजोत सिंह ने ऑडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी फुटेज होने का दावा भी किया। उन्होंने कहा कि उन्हें घर से यह कहकर ले जाया गया कि पुलिस थाने चलना है, लेकिन थाने की बजाय विधायक के पास ले जाया गया, जहां वीडियो रिकॉर्ड किया गया। गुरजोत सिंह के मुताबिक उनके परिवार के पास करीब 2000 गज का प्लॉट है, जिसे उनके दादा भाई हरबंस सिंह ने खरीदा था। उन्होंने दावा किया कि मौजूदा समय में जमीन की कीमत करीब 20 करोड़ रुपये है और कुछ लोग इस पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं, जिन्हें विधायक का संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस जमीन से जुड़े रिकॉर्ड में दो रजिस्ट्रियां दर्ज हैं, जो संभव नहीं है। गुरजोत सिंह ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। हालांकि विधायक कुलवंत सिद्धू की ओर से इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।