Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर के वीआईपी रोड स्थित एक मशहूर रेस्टोरेंट में खाने में कॉकरोच मिलने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और शहर में खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता को लेकर बहस छिड़ गई। जानकारी के अनुसार “बंसल अमृतसर कुलचा” नामक रेस्टोरेंट में एक ग्राहक को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला। ग्राहक ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद लोगों ने रेस्टोरेंट की साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने तुरंत संज्ञान लिया और टीम मौके पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान रसोई क्षेत्र में साफ-सफाई की भारी कमी पाई गई। साथ ही खाद्य सामग्री के रख-रखाव में लापरवाही, किचन हाइजीन नियमों की अनदेखी और अन्य खामियां भी सामने आईं। फूड सेफ्टी अधिकारियों ने मौके पर ही रेस्टोरेंट का चालान काटते हुए प्रबंधन के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी। अधिकारियों ने संचालकों को कड़ी चेतावनी दी कि वे तुरंत व्यवस्थाओं में सुधार करें, अन्यथा भविष्य में लाइसेंस रद्द करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जा सकती है। इस घटना ने एक बार फिर शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं की सेहत से कोई समझौता न हो।