Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन चंडीगढ़ ने शहर के निवासियों और प्रॉपर्टी मालिकों से अपील की है कि वे प्रॉपर्टी टैक्स का समय पर भुगतान कर अधिकतम रिबेट (छूट) का लाभ उठाएं। नगर निगम आयुक्त अमित कुमार, आईएएस ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स का असेसमेंट वर्ष 2026-27 एक अप्रैल 2026 से शुरू हो चुका है। निर्धारित अवधि के भीतर टैक्स जमा करने पर आकर्षक छूट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि रिहायशी प्रॉपर्टी मालिकों को 20 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी, जबकि कमर्शियल प्रॉपर्टी पर 10 प्रतिशत रिबेट का प्रावधान है। यह छूट 1 अप्रैल से 31 मई 2026 तक किए गए भुगतान पर लागू होगी। वहीं, चेक और डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से भुगतान 26 मई 2026 तक ही स्वीकार किया जाएगा। आयुक्त ने कहा कि समय पर प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने से जहां नागरिकों को आर्थिक लाभ मिलता है, वहीं इससे नगर निगम की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होती है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स नगर निगम की आय का प्रमुख स्रोत है, जिससे सफाई, सड़कों का रखरखाव, जलापूर्ति और शहरी विकास जैसे आवश्यक कार्य किए जाते हैं। नागरिकों को सलाह दी गई है कि भुगतान करने से पहले ई-सम्पर्क पोर्टल पर अपनी बकाया राशि और डिमांड की जांच कर लें, ताकि निर्धारित अवधि में भुगतान कर रिबेट का लाभ लिया जा सके। नगर निगम ने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से भुगतान की सुविधा उपलब्ध करवाई है और लोगों से अपील की है कि अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए समय रहते अपना टैक्स जमा करें।