Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
दिल्ली में उभरता ‘जिगोलो मार्केट’: रात 10 से भोर तक चलता है अवैध कारोबार पॉश इलाकों, क्लबों और होटलों में होती है बुकिंग, कीमतें 3 हजार से 15 हजार तक नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में एक चौंकाने वाला अवैध कारोबार तेजी से पैर पसारता जा रहा है। देर रात 10 बजे से सुबह 4 बजे तक शहर के कई वीवीआईपी और पॉश इलाकों में कथित तौर पर ‘जिगोलो मार्केट’ सक्रिय हो जाता है, जहां पुरुषों की जिस्मफरोशी का धंधा संचालित होता है। सरोजनी नगर, लाजपत नगर, पालिका मार्केट, कमला नगर, साउथ एक्सटेंशन, कनॉट प्लेस, जनकपुरी डिस्ट्रिक्ट सेंटर और आईएनए जैसे इलाकों के नाम इस गतिविधि से जोड़े जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, इस अवैध बाजार में मुख्य रूप से संभ्रांत परिवारों और पॉश कॉलोनियों की महिलाएं ग्राहक के रूप में आती हैं। देर रात सड़कों पर खड़े युवाओं से सौदे तय किए जाते हैं, जिसके बाद गाड़ियों में बैठकर सौदा आगे बढ़ता है। क्लब, पब और कॉफी हाउस बने ठिकाने बताया जा रहा है कि हाई-फाई क्लबों, पब और कॉफी हाउस में भी जिगोलो बुकिंग का नेटवर्क सक्रिय है। कुछ घंटों की बुकिंग 1800 से 3000 रुपये तक बताई जाती है, जबकि पूरी रात के लिए यह रकम 8000 रुपये तक पहुंच जाती है। शारीरिक बनावट के आधार पर यह कीमत 15 हजार रुपये तक भी बताई जा रही है। कॉरपोरेट पैटर्न पर चलता है नेटवर्क यह कारोबार कथित तौर पर संगठित नेटवर्क के जरिए संचालित होता है। युवाओं को अपनी कमाई का करीब 20 प्रतिशत हिस्सा एजेंसियों या नेटवर्क को देना पड़ता है। कई युवा इसे पेशे के तौर पर अपना रहे हैं, जबकि कुछ अपनी महंगी जीवनशैली की जरूरतों के चलते इसमें फंसते जा रहे हैं। इनमें इंजीनियरिंग और मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों की संख्या अधिक बताई जाती है। होटलों में अलग पहचान साउथ दिल्ली के कुछ बड़े होटलों में भी इस गतिविधि की मौजूदगी की चर्चा है। यहां पहचान का तरीका अलग बताया जाता है, जहां खास ड्रेस कोड के जरिए ग्राहक और जिगोलो एक-दूसरे को पहचानते हैं। कानून-व्यवस्था पर सवाल राजधानी के पॉश इलाकों में खुलेआम चल रहे इस कथित अवैध कारोबार ने कानून-व्यवस्था और पुलिस की सक्रियता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। समाज के लिए यह न सिर्फ नैतिक बल्कि कानूनी चुनौती भी बनता जा रहा है।