Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
पंचकूला में अवैध माइनिंग के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत अमरावती चौकी इन्चार्ज सब इंस्पेक्टर प्रीतम सिंह की मौजूदगी में टीम ने कार्रवाई करते हुए बीती शाम व आज दोपहर बुर्जकोटियां के पास नदी में रंगे हाथ 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली को अवैध माइनिंग करने पकड़ा। जांच के दौरान चालकों द्वारा वाहनों से संबंधित कोई भी वैध बिल अथवा टैक्स संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली को अमरावती चौकी में खड़ा करवाया गया, एक वाहन को इंपाउंड करवा दिया गया व अन्य की प्रक्रिया शुरु कर दी गई है। इस संबंध में डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिले में किसी भी सूरत में अवैध माइनिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अवैध माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला पुलिस की एंटी-इलीगल माइनिंग टीमें और स्थानीय थाना व चौकी स्तर की टीमें संबंधित विभागों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आगे कहा कि सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी के साथ-साथ फील्ड में भी लगातार गश्त की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी अवैध माइनिंग या इससे जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस या संबंधित विभाग को सूचित करें, ताकि त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।