Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
होशियारपुर के वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा द्वारा एटीओ संदीप भारती के साथ की गई एक विशेष बातचीत के दौरान ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। बातचीत में संदीप भारती ने बताया कि होशियारपुर का ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक वर्ष 2012 से संचालित हो रहा है और समय-समय पर सरकार के निर्देशों के अनुसार इसमें सुधार किए जाते हैं। नई तकनीकों और सॉफ्टवेयर अपडेट्स के माध्यम से प्रक्रिया को और अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार के Ministry of Road Transport and Highways द्वारा संचालित वेबसाइट्स Sarathi Parivahan और Vahan Parivahan के जरिए हर व्यक्ति ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकता है। इन पोर्टलों पर जाकर लाइसेंस के लिए आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने आगे बताया कि 18 वर्ष या उससे अधिक आयु का हर व्यक्ति ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है, जबकि 16 वर्ष की आयु के युवा लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसमें कम सीसी वाले दोपहिया वाहनों की अनुमति होती है। संदीप भारती ने यह भी कहा कि ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए समय-समय पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं, ताकि लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हों और दुर्घटनाओं से बच सकें। अंत में उन्होंने सभी से अपील की कि सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पूरी तरह पालन करें, ताकि अपनी और दूसरों की जिंदगी सुरक्षित रखी जा सके।