Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बठिंडा के पटेल नगर में स्मृद्ध कुटुंब द्वारा पहली बार आयोजित किए जा रहे स्वदेशी मेले का भव्य शुभारंभ पूर्व मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचकर ज्योति प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम के दौरान स्मृद्ध कुटुंब के अखिल भारतीय संयोजक श्री मोहित गोयल, मेला आयोजक श्री अजय मल्होत्रा, श्री अमित गोयल, श्री सुनील वर्मा, बठिंडा के मेला प्रमुख मैडम वीनू गोयल तथा समाज सेविका मैडम ममता जैन ने श्री पदमजीत सिंह मेहता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान श्री मोहित गोयल और मैडम वीनू गोयल ने मेहता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इतने बड़े स्तर पर आयोजित इस मेले को सफल बनाने में पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के प्रधान श्री अमरजीत मेहता और बठिंडा के पूर्व मेयर श्री पदमजीत सिंह मेहता का पूर्ण सहयोग मिला है। उन्होंने कहा कि बठिंडा के लिए यह गर्व की बात है कि शहर को श्री पदमजीत सिंह मेहता के रूप में सबसे कम उम्र का मेयर मिला, जिन्होंने शहर के विकास और सम्मान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। अपने संबोधन में श्री पदमजीत सिंह मेहता ने कहा कि “स्वदेशी एक्सपो 2026 के सभी आयोजक बधाई के पात्र हैं, जिन्होंने इतना सुंदर और प्रेरणादायक मेला आयोजित किया। ‘स्वदेशी’ नाम के अनुरूप यह मेला हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का कार्य कर रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि ऐसे मेले व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज को एक सूत्र में बांधने और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह मेला न केवल व्यापार और रोजगार के अवसर प्रदान कर रहा है, बल्कि बठिंडा को सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। गौरतलब है कि यह स्वदेशी मेला 23 अप्रैल से 3 मई 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। 24 अप्रैल से 3 मई तक पंजाब के प्रसिद्ध गायक अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। शुभारंभ के बाद मशहूर पंजाबी गायक आर नैत ने अपने धमाकेदार गीतों से माहौल को जीवंत कर दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।