Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
श्रीनगर, 26 अप्रैल 2026 – अंबेडकर समाज पार्टी (ASP) ने देशभर में चल रहे नशा विरोधी अभियान का समर्थन करते हुए ड्रग्स और नशीले पदार्थों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सराहना की है। पार्टी ने विशेष रूप से जम्मू-कश्मीर में चल रही मुहिम की प्रशंसा की और इसे समाज के लिए सकारात्मक कदम बताया। ASP के राज्य महासचिव एवं प्रवक्ता मुहम्मद याकूब ने कहा कि नशा युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। उन्होंने मनोज सिन्हा द्वारा ड्रग तस्करों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे परिवारों में नई उम्मीद जगी है। याकूब ने लोगों से अपील की कि वे नशे के खिलाफ इस लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना दें। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकार ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। इसके साथ ही ASP ने देशभर में शराब की दुकानों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग भी उठाई। पार्टी का कहना है कि शराब भी समाज और युवाओं के भविष्य को नुकसान पहुंचा रही है, इसलिए इसके खिलाफ भी सख्त नीति जरूरी है।