Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर के कृष्णा एन्क्लेव में वारदात, बाइक सवार बदमाश फरार , बढ़ती स्नैचिंग से दहशत, गुस्साए लोग पहुंचे थाने
जीरकपुर 27 Apr : ढकोली क्षेत्र में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। कृष्णा एन्क्लेव में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 264 के बाहर खड़ी चंपा देवी को दो मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाश अचानक पहुंचे और महिला के गले से करीब एक तोले की सोने की चेन झपटकर मौके से फरार हो गए। वारदात इतनी तेजी से हुई कि महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के बाद इलाके में भय का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ समय से चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है। पीड़ित महिला ने तुरंत 112 हेल्पलाइन पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस करीब दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिली। गुस्साए निवासी थाने पहुंचे और पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इलाके के लोगों ने मांग की है कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके।