Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
यहां समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी के सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में जान लेवा गड्ढे लोगों को असमय ही मौत का शिकार बनाने की कोशिश में हैं। इस तरह के जानलेवा गड्ढे वाले क्षेत्र में पहला नाम दर्शन पुरवा गुमटी नंबर 5 के मुख्य मार्ग पर स्थित एल आई सी बिल्डिंग है ,जिसके सामने चार-पांच बड़े-बड़े गड्ढे किसी भी राहगीर को असमय ही मौत का शिकार बना सकते हैं। इन जानलेवा गड्ढों की पाटने की कोशिश में लगातार जुटे जन समस्याओं के खिलाफ वर्षों से सफल संघर्ष में अग्रणी समाजवादी पार्टी के पुराने वरिष्ठ नेता संजीव डाबर ने इस बारे में एल आई सी बिल्डिंग के सामने इन सभी चार-पांच बड़े गड्ढों को अति शीघ्र ठीक कराए जाने की जोरदार मांग भी समाजवादी पार्टी की विधायक नसीम सोलंकी से की है ,ताकि वहां से गुजरने वाले राहगीरों को असमय ही मौत का शिकार होने से बचाया जा सके। किसी की भी असमय जान ले सकने वाले इन चार-पांच बड़े गड्ढों को हाल फिलहाल हर किसी के सुख दुख में सदैव खड़े होने वाले परोपकारी स्वभाव के तेजतर्रार व्यवहार कुशल और जुझारू सपा नेता संजीव डाबर ने खुद पाट भी दिया है लेकिन जब तक इन्हें विभागीय अधिकारियों की ओर से कायदे से नहीं पाटा जाएगा तो यह लोगों के लिए जानलेवा अवश्य ही साबित हो सकते हैं। फिलहाल इस जानलेवा समस्या से अवगत कराते हुए समाजवादी पार्टी के नेता संजीव डाबर ने गुमटी मार्ग एल आई सी बिल्डिंग के सामने वाले इन जानलेवा गड्ढों को जल्द ठीक कराने की जोरदार अपील क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नसीम सोलंकी से भी की है। समाजवादी पार्टी के नेता संजीव डाबर की विधायक नसीम सोलंकी से इस अपील का प्रभाव जनहित में असर दिखाएगा। या फिर हवा में उड़ाया जाएगा। यह आने वाला समय ही बतायेगा।