Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
लुधियाना 19 दिसंबर। मानवता की सेवा में लगे न्यू यंग फाइव स्टार क्लब एवं भोले बाबा रत्न मुनि जैन युवा सोसायटी के सदस्यों की मीटिंग प्रधान और पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के मैंबर युवारत्न राजेश जैन बॉबी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें चेयरमैन राजेश जैन मोनिका, कपिल जैन सृष्टि वूल, वरिष्ठ उपप्रधान संदीप बहल एडवोकेट, महासचिव सचिन जैन, कोषाध्यक्ष राकेश टंडन विशेष रूप से शामिल हुए। मीटिंग की शुरूआत महामंत्र नवकार के उच्चारण से की गई। प्रधान राजेश जैन बॉबी एवं महासचिव सचिन जैन ने कहा कि संस्था की ओर से पंजाब में नशे के खिलाफ अपने नौजवान पीढ़ी को सचेत करने हेतु कार्यक्रम दुखदी रग पंजाब दी का आयोजन 20 दिसंबर शनिवार को सुबह 10 से 1 बजे तक किदवई नगर स्थित आत्म देवकी निकेतन स्कूल के ऑडिटोरियम में करवाया जा रहा है। जिसके मुख्यातिथि विश्वा जैन, नीलम जैन कंगारू ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज सेवक दर्शन लाल बवेजा लड्डू ग्रुप करेंगे। गोयम स्क्रू प्रैस के विनोद जैन गोयम, आंसल अस्टेट के एस. एस. खुराना, एस. एस. जैन गल्स स्कूल कमेटी के प्रैजीडैंट नंद कुमार जैन, धवन वूलन मिल्स के मनीष धवन एवं सुभाष चोपड़ा जी-लाइन, एस.एस. जैन गर्ल्स स्कूल कमेटी के जनरल सैक्रेटरी राजीव जैन, हयूमन रिसोर्स मैनेजमेंट लुधियाना के डायरैक्टर डा. एल. डी. सिंगला विशिष्ट अतिथि होंगे। स्वागती गीत आत्म देवकी निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर राजीव जैन, अंकित जैन, अमन जैन, सार्थक जैन व अन्य मौजूद थे।