Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कुलजीत सिंह रंधावा ने नगर कौंसिल डेराबस्सी द्वारा खरीदी गई डॉग कैचर वैन और आधुनिक स्वीपिंग मशीन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डॉग कैचर वैन की लागत 15.95 लाख रुपये, जबकि आधुनिक स्वीपिंग मशीन 49.50 लाख रुपये की लागत से खरीदी गई है। उन्होंने कहा कि ये पहल शहर की सफाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान में भी अहम भूमिका निभाएंगी। इससे शहरवासियों को राहत मिलेगी और डेराबस्सी को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर उन्होंने आम आदमी पार्टी के टीम मेंबर्स और अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक भी की। बैठक के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लोगों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि लोगों के लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने दोहराया कि लोगों की सुविधा, समस्याओं का त्वरित समाधान और शहर का समग्र विकास सरकार की प्राथमिकता है, और इस दिशा में हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।