Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
लगातार चोरी से स्थानीय दुकानदारों और लोगों में दहशत अजीत झा. चंडीगढ़ 08 Jan : चंडीगढ़ के मनीमाजरा इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स से एक ई-रिक्शा चोरी हो गया, जबकि एक अन्य घटना में क्रॉकरी की दुकान से मिक्सी और ब्लोअर चुरा लिए गए। दोनों ही मामलों में आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं, इसके बावजूद वारदातों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों में दहशत का माहौल है। पहली घटना मनीमाजरा मॉडर्न हाउसिंग कॉम्प्लेक्स की है। मनीमाजरा निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब दो वर्षों से सब्जी बेचने का काम कर रहा है। रोजाना की तरह बुधवार रात करीब 8 बजे वह ई-रिक्शा में सब्जी लेकर मंडी पहुंचा था। उसने अपना ई-रिक्शा मॉडल कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-2 के पास खड़ा किया और सब्जी लगाने चला गया।रात करीब 9:20 बजे जब वह पानी लेने के लिए वापस लौटा, तो उसका ई-रिक्शा वहां से गायब था। इसके बाद उसने आसपास काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जब पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, तो सामने आया कि दो युवक पीले रंग के ऑटो में सवार होकर मौके पर पहुंचे थे। उनमें से एक युवक ऑटो से उतरकर ई-रिक्शा में बैठा और कुछ देर बाद उसे स्टार्ट कर फरार हो गया, जबकि दूसरा युवक ऑटो में ही मौजूद रहा। दूसरी घटना भी मनीमाजरा की मॉडर्न हाउसिंग कंपलेक्स मार्केट की घटना एक क्रॉकरी शॉप के मालिक अभिनव पाल ने पुलिस को बताया कि दोपहर के समय एक बाइक पर सवार होकर दो युवक उनकी दुकान के बाहर आए। एक युवक बाइक पर बैठा रहा, जबकि दूसरा युवक दुकान के अंदर घुसा। मौका पाकर उसने एक मिक्सी और एक ब्लोअर उठाया और तेजी से बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी को सामान उठाकर तेजी से दुकान से बाहर भागते हुए साफ देखा जा सकता है।दोनों मामलों में पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत सौंप दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों ने पुलिस गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।