Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
रेप की शिकायत दर्ज कराने के लिए कई दिनों तक भटकने के बाद कथित तौर पर पुलिस की अनदेखी से परेशान एक महिला ने मंगलवार को जीरकपुर के बाल्टन चौकी पुलिस चौकी के बाहर खुद को आग लगा ली। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी हालत नाजुक होने पर उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला करीब 70 फीसदी तक झुलस गई है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के परिवार के अनुसार, वह पिछले कई दिनों से पुलिस चौकी के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसकी रेप की शिकायत पर FIR दर्ज नहीं की जा रही थी। मंगलवार को भी वह अपने भाई के साथ पुलिस चौकी पहुंची, जहां आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने उनकी बात सुनने के बजाय उन्हें डांटकर बाहर निकाल दिया। परिजनों का आरोप है कि इसके कुछ ही देर बाद महिला ने निराशा में पुलिस चौकी के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया। महिला के भाई ने बताया कि उसकी बहन के साथ एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था, लेकिन बार-बार शिकायत करने के बावजूद पुलिस कार्रवाई करने में टालमटोल करती रही। मंगलवार को भी पुलिस ने कथित तौर पर कहा कि आरोपी को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आया। जब जीरकपुर के बाल्टन चौकी ने FIR दर्ज करने पर जोर दिया तो उन्हें बाहर निकाल दिया गया। उधर, पुलिस का कहना है कि महिला की शिकायत पर अब FIR दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच एसपी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरमंदीप सिंह हंस ने कहा कि आत्मदाह के प्रयास की घटना की भी गहन जांच की जाएगी और सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद ही निष्कर्ष निकाला जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपायुक्त कोमल मित्तल ने पूरे प्रकरण की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने SSP को निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं और कहा है कि यदि पुलिस कर्मियों की लापरवाही सामने आती है तो कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने सिविल सर्जन को भी निर्देश दिए हैं कि वे PGI जाकर पीड़िता की स्थिति का आकलन करें और उसके इलाज में किसी प्रकार की कमी न रहने दें। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़िता को हर संभव सहायता बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाए। फिलहाल पुलिस चौकी के CCTV फुटेज की भी जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि पीड़िता और उसके परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है।