Uturn Time
Breaking
Amritsar: नोटिस के बावजूद नहीं रुका निर्माण, अमृतसर में बुलडोजर कार्रवाई से मचा हड़कंप Kolkata: अभिषेक बनर्जी के घर पहुंची पुलिस, सागरिका घोष ने कार्रवाई की मंशा पर उठाए सवाल Jalandhar: 16 जून से वंदे भारत एक्सप्रेस नए रूट पर दौड़ेगी, जालंधर के यात्रियों को हो सकती है असुविधा Jorhat: जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान हादसे से मचा हड़कंप, भारतीय वायुसेना ने शुरू की जांच New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी के यूरोप दौरे पर दुनिया की नजर, जी7 सम्मेलन में वैश्विक मुद्दों पर रखेंगे भारत का पक्ष New Delhi: मालवीय नगर और साकेत हादसे में मृतकों के परिजनों को 10 लाख की सहायता, पीड़ितों के लिए सरकार का ऐलान New Delhi: पीएम मोदी ने युवाओं की भूमिका को बताया अहम, खेलों में सफलता पर जताई खुशी New Delhi: कांग्रेस का अभियान 17 जून से, राहुल गांधी छात्र सम्मेलनों को करेंगे संबोधित New Delhi: ईडी की छापेमारी से सियासी हलचल, मदन मित्रा के ठिकानों पर कार्रवाई Kailashahar: त्रिपुरा बॉर्डर पर तनाव, बीएसएफ की कार्रवाई में तस्कर मारा गया Indore: ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्री मांडू पहुंचे, ऐतिहासिक स्थलों का किया अवलोकन Chandigarh: पीएम मोदी 2029 में भी देश में प्रधान सेवक के रूप में चौथी बार काम करेंगे: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की सेवानिवृत्ति को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें जिला प्रशासन की ओर से प्रतिभोज का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न न्यायाधीशों के साथ-साथ जिला के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा ने कहा कि भाव और सम्मान का कोई मोल नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सदैव ज्यूडिशरी के साथ मिलकर समन्वय स्थापित किया है और कार्यों का अंजाम दिया है। उन्होंने जिले के अधिकारियों की खुले मन से प्रशंसा की और कहा कि अधिकारी न्यायिक व्यवस्था पर विश्वास करते हैं तभी संबंध प्रगाढ़ होते हैं और यह एक दूसरे के पूरक हैं। जिला प्रशासन की ओर से डीसी डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया एवं पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा को विभिन्न अधिकारियों के साथ स्मृति सिंह भी प्रदान किया। उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा कि आज का यह अवसर एक ओर गर्व का है तो दूसरी ओर भावुकता से भी भरा हुआ है। हम सभी यहाँ एक ऐसे व्यक्तित्व को सम्मानित करने के लिए एकत्रित हुए हैं, जिन्होंने अपने पूरे कार्यकाल में न्याय, निष्पक्षता और सत्य के उच्चतम आदर्शों का पालन किया। इन्होंने अपने दीर्घ न्यायिक जीवन में न केवल कानून की व्याख्या की, बल्कि समाज को दिशा देने का कार्य भी किया। उन्होंने उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की भी कामना की। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने भी अपने संबोधन में उनके साथ बिताए गए समय का भी उल्लेख किया और विभिन्न न्यायिक कार्यों में उन द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का उल्लेख किया। साथ ही यह भी आशा करते हैं कि वे समाज और न्याय के क्षेत्र में अपने अनुभवों से आगे भी मार्गदर्शन देते रहेंगे। इस मौके पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और पीठासीन अधिकारी इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम- लेबर कोर्ट राजेश शर्मा, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी महेंद्र सिंह,जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट पुनीत लिंबा,निगम आयुक्त डॉ पंकज यादव एडीसी अंकित चौकसे, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, जिला परिषद की सीईओ डॉ किरण सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, डीए राजेश चौधरी सहित विभिन्न उपपुलिस अधीक्षक इत्यादि उपस्थित रहे।