Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ 09 Jan । देश में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर मंथन के उद्देश्य से ऑल इंडिया प्रिंसिपल एसोसिएशन (आईपीए) की चंडीगढ़ इकाई द्वारा मेगा एजुकेशन समिट–2026 का आयोजन 11 जनवरी 2026 को होटल सन पार्क, जीरकपुर में किया जा रहा है। समिट का नेतृत्व आईपीए के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवदीप भारद्वाज करेंगे। इस शैक्षणिक सम्मेलन में ट्राइसिटी के साथ-साथ दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से लगभग 250 सरकारी व निजी स्कूलों के प्रिंसिपल, निदेशक और शिक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा जगत से जुड़े मौजूदा और भविष्य की चुनौतियों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा पैनल चर्चाएं आयोजित की जाएंगी। समिट में विशेष रूप से एजुकेटर सेफ्टी एक्ट के गठन और उसके प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षकों की सुरक्षा, तथा शिक्षक–अभिभावक–विद्यार्थी के बीच बेहतर तालमेल जैसे अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि विद्यार्थियों को सुरक्षित, सकारात्मक और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। आईपीए चंडीगढ़ के अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि समिट की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके साथ उपाध्यक्ष निवेदिता शर्मा, महासचिव सुषमा मनराय सहित पूरी टीम आयोजन को सफल बनाने में जुटी हुई है। कार्यक्रम का संचालन निवेदिता शर्मा और निखिल गांधी करेंगे। इस अवसर पर ट्राइसिटी के पत्रकारों को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, ताकि शिक्षा से जुड़े इन महत्वपूर्ण विमर्शों को व्यापक मंच मिल सके।