Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
विद्या भारती हरियाणा के अंतर्गत अमीन मार्ग पर स्थित गीता कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में किशोरियों के स्वास्थ्य से संबंधित विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन कार्यक्रम एवं महत्वपूर्ण अभिभावक अध्यापक सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ प्रदीप गोयल, महिला विशेषज्ञ डॉ पूनम गासो एवं मुख्य वक्ता मेडिकल महिला संगठन की प्रधान डॉ आशा शर्मा रहे l विद्यालय प्राचार्य जी ने अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बेटी के स्वास्थ्य के लिए मां को जागरूक करना रहा l डॉ प्रदीप गोयल जी ने बताया महिलाओं में एक गंभीर बीमारी भारत में अपने पैर पसार रही है जिसने सबसे अधिक महिलाओं को अपना शिकार बनाया। महिलाओं में बहुत अधिक समस्याएं सामने आने के कारण सरकार की ओर से HPV Vaccine Awareness (Human Papilloma Virus /गर्भाशय मुख का कैंसर)का कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस गंभीर बीमारी को ध्यान में रखते हुए टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया। जिसमें सरकार की ओर से 14 से 15 वर्ष तक की ल़डकियों को HPV vaccine लगाने की अनिवार्यता है जिससे भारत की बच्चियों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है इस वैक्सीन के अभाव में महिलाओं में एक गंभीर बीमारी जिसे सर्वाइकल कैंसर के नाम से भी जाना जाता है पनप रही है। लेकिन आजकल सोशल मीडिया में इसके बारे में बहुत अधिक भ्रम फैलाया जा रहा है कि टीका लगवाया तो इसके दुष्परिणाम होंगे लेकिन डॉ प्रदीप गोयल ने इस भ्रम को दूर करते हुए बताया कि यह टीका महिलाओं के जीवन को बचा सकता है । इसके बारे में माताओं और छात्राओं को जागरूक किया। मुख्य वक्ता डॉ आशा शर्मा ने सभी को बताया कि इस वैक्सीन के क्या-क्या फायदे हैं उन्होंने सभी माताओं को यह वैक्सीन अपनी बच्चियों को लगाने का अनुरोध किया और उसके दुष्परिणाम भी बताए। अगर हम दैनिक जीवन में जंक फूड, मसाले वाले भोजन आदि से अपने आप को दूर रखें और प्रतिदिन फल, सब्जी, घर का भोजन, योग, प्राणायाम करें तो हम इस बीमारी से अपने आप को बचा सकते हैं। डॉ पूनम ने बताया कि सभी माताएं अपनी बच्चियों को यह टीका अवश्य लगवाएं इसके कोई भी दुष्परिणाम नहीं है। केवल टीकाकरण से ही हम इस गंभीर बीमारी से अपनी आने वाली भावी पीढ़ी को बचा सकते हैं। आचार्य अभिभावक बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति, अनुशासन तथा सर्वांगीण विकास पर चर्चा करना था। अभिभावकों ने भी अपने सुझाव और समस्याएं सांझा की। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया। शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की नियमित पढ़ाई, समय पर गृहकार्य और अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। आचार्या रश्मि जी ने आए हुए अतिथियों एवं माताओं का आभार अभिव्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन कल्याण मंत्र के द्वारा किया गया।