Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़ में पुलिस हिरासत में एक 59 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सेक्टर-16 स्थित अस्पताल में जमकर हंगामा किया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। जानकारी के अनुसार सेक्टर-19 थाना पुलिस बीती रात चोरी के संदेह में तीन महिलाओं और एक रेहड़ी चालक का पीछा करते हुए सेक्टर-17 तक पहुंची। इस दौरान पुलिस ने बापूधाम कॉलोनी निवासी 59 वर्षीय छाया देवी और एक रेहड़ी चालक को पकड़ लिया, जबकि अन्य दो महिलाएं मौके से फरार हो गईं। पुलिस हिरासत में लेने के बाद छाया देवी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तुरंत सेक्टर-16 के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की, जिसके चलते उनकी मौत हुई। परिजनों ने दावा किया कि शव पर चोट के निशान भी दिखाई दे रहे हैं। मृतका की दो अन्य साथियों ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने छाया देवी के साथ मारपीट की थी। परिजनों के अनुसार, छाया देवी अन्य महिलाओं के साथ कूड़ा बीनने का काम करती थी। वहीं पुलिस की ओर से डीएसपी दलबीर सिंह भिंडर ने बताया कि महिलाएं कथित रूप से चोरी कर रही थीं और भागने के दौरान छाया देवी गिर गई थी। उन्होंने कहा कि महिला की मौत के सही कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को सेक्टर-16 अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और मामले की जांच जारी है।