Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
जीरकपुर में डेंगू बुखार से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग ने व्यापक मुहिम शुरू कर दी है। ‘हर शुक्रवार, डेंगू पर वार’ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार कंटेनर सर्वे कर रही हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में सिविल सर्जन डॉ. संगीता जैन ने ढकोली क्षेत्र में गुरु नानक कॉलोनी और गुरु नानक एंक्लेव का दौरा कर डेंगू रोकथाम अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डॉ. जैन ने कहा कि डेंगू जैसे गंभीर बुखार से बचाव के लिए लोगों का जागरूक होना बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील की कि कहीं भी पानी जमा न होने दिया जाए, क्योंकि इससे डेंगू फैलाने वाले मच्छरों का पनपना आसान हो जाता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर से पूरी कोशिश कर रहा है, लेकिन डेंगू मुक्त जिला बनाने के लिए आम जनता का सहयोग भी उतना ही जरूरी है। किसी भी तरह की जानकारी या सहायता के लिए लोग स्वास्थ्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर 104 पर संपर्क कर सकते हैं। सिविल सर्जन ने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति को डेंगू हो जाता है तो घबराने की जरूरत नहीं है। सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में डेंगू की जांच और इलाज पूरी तरह मुफ्त उपलब्ध है। इसके अलावा उन्होंने ढकोली के सरकारी अस्पताल में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत बनाए जा रहे स्वास्थ्य बीमा कार्ड के कार्य का भी निरीक्षण किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले नर्सिंग छात्रों और स्टाफ को इस मौके पर प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. गगनदीप सिंह सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।