Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत डेराबस्सी से श्रद्धालुओं की 29वीं और 30वीं बस को धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए रवाना किया गया। यह बसें वार्ड नंबर-1 से श्री दरबार साहिब समेत अन्य पवित्र स्थलों के लिए भेजी गईं। डेराबस्सी हल्के के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा के दिशा-निर्देशों पर कृषि बैंक के चेयरमैन दविंदर सैनी और कोऑर्डिनेटर जसविंदर सिंह ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने इस पहल के लिए पंजाब सरकार और विधायक का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से उन्हें धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाएं लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने में अहम भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे, जिन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत लगातार श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जा रहे हैं, जिससे लोगों में विशेष उत्साह बना हुआ है।