Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
बाढ़ के बावजूद धान की खरीद के सफल सीजन के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग की भी सराहना की चंडीगढ़, 9 जनवरी फसल की कटाई का प्रतीक पंजाब का त्योहार लोहड़ी आज यहां सेक्टर-39 स्थित अनाज भवन में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री लाल चंद कटारूचक्क भी पूरे विभाग के कर्मचारियों के साथ इस समारोह में शामिल हुए। इस समारोह की शुरुआत लोहड़ी की आग जलाने से हुई और पूरा माहौल पारंपरिक संगीत एवं लोक नृत्य की गूंज से झूम उठा। इस दौरान सभी ने रेवड़ी, गजक एवं मूंगफली का स्वाद चखा। लोहड़ी के इन जश्नों के दौरान पूरा जोश एवं उत्साह देखने को मिला और कर्मचारियों द्वारा लोक गीत गाते हुए लोहड़ी के इर्द-गिर्द नाचते हुए सभी के लिए खुशियां मांगी गईं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि लोहड़ी पंजाबी संस्कृति में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, जो सर्दी के जाने एवं कटाई के मौसम की आमद का प्रतीक है। यह भाईचारे की साझेदारी, शुक्राने एवं पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जश्न है। इस त्योहार का संबंध पंजाब के लोक नायक दुल्ला भट्टी से भी है, जिन्होंने बेटियों की रक्षा हेतु महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे पहले मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रकों (डीएफएससी) के साथ एक बैठक की अध्यक्षता भी की और बाढ़ के बावजूद राज्य में धान की खरीद को सफल सीजन सुनिश्चित बनाने के लिए उनकी सराहना की। मंत्री ने डीएफएससी को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत लाभ प्राप्त करते रहने के लिए अधिक से अधिक लोगों को अपना ई-केवाईसी करवाने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राहुल तिवारी, निदेशक वरिंदर कुमार शर्मा, पंजाब राज्य खाद्य आयोग के सदस्य जसवीर सिंह सेखों, अतिरिक्त निदेशक खाद्य आपूर्ति डॉ. अंजुमन भास्कर, अजयवीर सिंह सराओ एवं जीएम वित्त सर्वेश कुमार उपस्थित थे।