Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
शहर के मनीमाजरा इलाके में एक बार फिर ठगी की वारदात सामने आई है, जहां दो युवकों ने कपड़े खरीदने के बहाने दुकानदार को चकमा देकर 7 से 8 हजार के कपड़े लेकर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक मनीमाजरा स्थित पीपली वाला टाउन में एक जेंटेलमैन गारमेंट्स की दुकान पर बुधवार रात करीब 9:30 बजे दो युवक पहुंचे। उन्होंने आराम से कपड़े पसंद किए और करीब 7-8 हजार रुपये की लोअर और टी-शर्ट खरीद ली। दुकानदार अमीर खान के अनुसार एक युवक कपड़े लेने के बाद दुकान से बाहर चला गया, जबकि दूसरा पेमेंट करने के लिए काउंटर पर खड़ा रहा। इसी दौरान उसने किसी बहाने से समय लिया और कुछ ही मिनटों में वह भी बाहर निकल गया। इसके बाद दोनों युवक बाहर खड़ी अपनी एक्टिवा पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब काफी देर तक पेमेंट नहीं हुआ और दोनों युवक नजर नहीं आए। ठगी का एहसास होते ही दुकानदार ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पीड़ित दुकानदार ने मनीमाजरा थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज में दोनों आरोपी साफ नजर आ रहे हैं, जिससे उनकी पहचान करने में मदद मिल रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में चिंता का माहौल है। दुकानदारों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि इस तरह की वारदातों पर लगाम लगाई जा सके।