Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
मजदूर दिवस के अवसर पर श्री सुखमणि इंटरनेशनल स्कूल डेराबस्सी के 15 कर्मचारियों को नौकरी से निकाले जाने के विरोध में शुक्रवार को किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने बड़ा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने हलका विधायक के कार्यालय का घेराव करते हुए जोरदार नारेबाजी की और सरकार व प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर 15 कर्मचारियों को गैर-कानूनी तरीके से नौकरी से निकाल दिया और उनकी जगह ठेकेदारी सिस्टम के तहत नए लोगों को काम पर रख लिया। पिछले करीब 60 दिनों से प्रभावित कर्मचारी स्कूल के बाहर लगातार धरने पर बैठे हैं, लेकिन अब तक न तो पंजाब सरकार और न ही स्थानीय विधायक ने उनकी कोई सुनवाई की है। इससे मजदूरों और किसानों में भारी नाराजगी है। रैली को संबोधित करते हुए विभिन्न किसान और मजदूर संगठनों के नेताओं ने सरकार और प्रशासन के रवैये की कड़ी आलोचना की। उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को विधायक निवास के बाहर किए गए प्रदर्शन के दौरान एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नेताओं ने आरोप लगाया कि जानबूझकर इस मुद्दे को लटकाया जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान उस समय स्थिति और तनावपूर्ण हो गई, जब भीषण गर्मी में सैकड़ों किसान और मजदूर विधायक कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते रहे, लेकिन कार्यालय में स्टाफ मौजूद होने के बावजूद कोई भी अधिकारी या प्रतिनिधि ज्ञापन लेने के लिए बाहर नहीं आया। इससे गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कड़ा विरोध जताया। आक्रोशित किसानों और मजदूरों ने अंततः अपना मांग पत्र विधायक कार्यालय के बाहर लगे मुख्य बोर्ड पर ही चिपका दिया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि 5 मई तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो डेराबस्सी के हर वार्ड में ‘जागो’ अभियान चलाया जाएगा और गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर कर्मचारियों को बहाल कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।