Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सेक्टर 44/45–50/51 स्थित ओल्ड लेबर चौक पर आयोजित किया गया, जिसमें खास तौर पर साइकिल चालकों, पैदल यात्रियों और मजदूर वर्ग को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम डीजीपी यूटी चंडीगढ़ डॉ. सागरप्रीत हुड्डा के नेतृत्व और आईजीपी पुष्पेंद्र कुमार व एसएसपी (सिक्योरिटी एंड ट्रैफिक) सुमेर प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। डीएसपी ट्रैफिक (आरएंडडी) लक्ष्य पांडे की देखरेख में अभियान को सफलतापूर्वक संचालित किया गया। 200 से अधिक लोगों को किया जागरूक अभियान के दौरान करीब 200 लोगो जिनमें आम नागरिक, साइकिल चालक, रेहड़ी-रिक्शा चालक, पैदल यात्री और मजदूर शामिल थे लोगो को सड़क सुरक्षा नियमों और सुरक्षित यातायात व्यवहार के बारे में जानकारी दी गई। खासतौर पर रात के समय और कम दृश्यता की स्थिति में सावधानी बरतने पर जोर दिया गया। रिफ्लेक्टिव टेप और साइकिल ट्रैक पर जोर कार्यक्रम में साइकिल चालकों और रेहड़ी संचालकों को निर्धारित साइकिल ट्रैक का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उनकी साइकिलों और रेहड़ियों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए गए, ताकि रात के समय उनकी दृश्यता बढ़े और दुर्घटनाओं का खतरा कम हो। विशेष अतिथियों की मौजूदगी इस मौके पर पूर्व सांसद सतपाल जैन, पूर्व मेयर देवेश मोदगिल और समाजसेवी कुसुम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब चंडीगढ़ अपटाउन और कंस्ट्रक्शन वर्कर लेबर यूनियन के सहयोग से किया गया। ट्रैफिक नियमों की दी जानकारी चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क की प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ. पर्वेश शर्मा और उनकी टीम ने मोटर व्हीकल एक्ट 1988 (संशोधित 2019), सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 और ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 के महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी। लोगों को बताया गया कि ट्रैफिक नियमों का पालन उनकी अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का सख्ती से पालन करें और शहर को ‘जीरो रोड फेटलिटी’ बनाने में सहयोग दें।