Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"यूटी प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सुप्रीम कोर्ट में AAP नेताओं के खिलाफ मामला"
चंडीगढ़(अजीत झा): पुलिस के साथ कथित झड़प और प्रशासनिक आदेशों के उल्लंघन से जुड़े पुराने मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। चंडीगढ़ प्रशासन ने पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान समेत आम आदमी पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया का दरवाजा खटखटाया है। यह मामला करीब छह साल पुराना है, जब आम आदमी पार्टी के नेता जिनमें हरपाल सिंह चीमा और अमन अरोड़ा भी शामिल हैं इनके खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। आरोप था कि प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की हुई और कुछ जवान घायल हुए। हाईकोर्ट से मिली थी राहत: पिछले वर्ष पंजाब एंड हरयाणा हाई कोर्ट ने इस मामले में बड़ी राहत देते हुए संबंधित नेताओं के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया था। अब यूटी प्रशासन ने इसी फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है, जिससे मामला फिर से कानूनी बहस के केंद्र में आ गया है। 2020 के प्रदर्शन से जुड़ा है विवाद: जानकारी के मुताबिक, यह घटना 10 जनवरी 2020 की है, जब सेक्टर-3 थाना क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने तत्कालीन सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। इसी दौरान एक महिला कांस्टेबल की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज हुआ था। एफआईआर में आरोप लगाया गया था कि प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार किया और धक्का-मुक्की की, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई। अब सुप्रीम कोर्ट में होगी अगली सुनवाई: चंडीगढ़ प्रशासन के सुप्रीम कोर्ट जाने के बाद अब इस मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया शीर्ष अदालत में चलेगी। यह देखना अहम होगा कि हाईकोर्ट के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट क्या रुख अपनाता है।इस घटनाक्रम ने एक बार फिर राजनीतिक और कानूनी हलकों में हलचल तेज कर दी है।