Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"कारोबारियों को मिलेगी राहत, राइट टू बिजनेस मॉडल से बढ़ेगी ईज ऑफ डूइंग बिजनेस"
चंडीगढ़: निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए ‘राइट टू बिजनेस’ फ्रेमवर्क लागू करने की दिशा में पहल शुरू कर दी है। केंद्र सरकार के डीरिगुलेशन अभियान 2.0 के तहत यह मॉडल पंजाब की तर्ज पर चंडीगढ़ में लाया जा रहा है, जिससे कारोबारियों को नियमों के जंजाल से राहत मिलने की उम्मीद है। प्रशासन की योजना के मुताबिक, Punjab Right to Business Act, 2020 के प्रावधानों को आवश्यक बदलावों के साथ चंडीगढ़ में लागू किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य निवेशकों के लिए अनुकूल माहौल तैयार करना और कारोबार शुरू करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है। बिना देरी शुरू हो सकेगा कारोबार: नई व्यवस्था के तहत पात्र उद्यमों को “इन-प्रिंसिपल अप्रूवल” प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इससे उद्यमी सभी औपचारिक मंजूरियां मिलने से पहले ही अपना काम शुरू कर सकेंगे। यह प्रमाणपत्र करीब साढ़े तीन साल तक वैध रहेगा और इस दौरान निरीक्षण केवल शिकायत मिलने पर ही किया जाएगा। सिंगल विंडो सिस्टम से मिलेगी राहत: प्रशासन ‘चंडीगढ़ ब्यूरो ऑफ एंटरप्राइज एंड इन्वेस्टमेंट’ नाम से एक नई एजेंसी गठित करेगा, जो निवेश से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाएगी। सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए मंजूरियां, शिकायत निवारण और निवेश प्रोत्साहन से जुड़े काम किए जाएंगे। सभी सेवाएं डिजिटल पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होंगी। समयसीमा तय, देरी पर ‘डीम्ड अप्रूवल’: भवन नक्शा पास करवाने, श्रम पंजीकरण, प्रदूषण मंजूरी और बिजली-पानी कनेक्शन जैसी विभिन्न विभागों की प्रक्रियाओं को एकीकृत किया जाएगा। इन मंजूरियों के लिए 5 से 15 दिन की समयसीमा तय की गई है। यदि तय समय में अनुमति नहीं मिलती, तो ‘डीम्ड अप्रूवल’ स्वतः लागू हो जाएगा। निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा: प्रशासन को उम्मीद है कि इस नई नीति से चंडीगढ़ में निवेश आकर्षित होगा, नए उद्योग स्थापित होंगे और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। साथ ही, शहर को एक कारोबारी दृष्टि से अनुकूल और प्रतिस्पर्धी गंतव्य के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी।