Uturn Time
Breaking
New Delhi: दिल्ली जल बोर्ड टेंडर मामले में सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, पूर्व CEO समेत 6 पर ACB की कार्रवाई; मनी ट्रेल की जांच तेज Panipat: चंडीगढ़ में संसदीय राजभाषा उप-समिति का दो दिवसीय निरीक्षण, 12 शहरों के 84 कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा Amritsar: फिरोजपुर मंडल के 38 सेवानिवृत्त रेलकर्मियों को मिले ₹20.47 करोड़ से अधिक, डीआरएम संजीव कुमार ने सौंपे भुगतान Kurukshetra: लिव-इन और प्रेम विवाह समेत सामाजिक मुद्दों पर खाप प्रतिनिधियों ने सीएम सैनी से की मुलाकात, 22 अगस्त को कुरुक्षेत्र में फिर होगा मंथन Ludhiana: विश्व फोटोग्राफी दिवस पर लुधियाना में दिखेगा बदलते शहर का आईना, 10वीं वार्षिक फोटो प्रदर्शनी ‘वन थाउज़ेंड वर्ड्स’ आज से Ludhiana: ग्लैम अप सैलून ने होटल पैराडाइज़ ड्रीम में मनाया तीज का पर्व, पंजाबी रंग में रंगा समारोह Amritsar: अमृतसर में वर्ल्ड सिख मिलिट्री शहीद यादगारी कमेटी इटली के सदस्य मनजिंदर सिंह का सम्मान Chandigarh: पंजाब में ट्रांसफर-पोस्टिंग नेटवर्क की ED जांच का दायरा बढ़ा, चैट्स में टेंडर, हथियार लाइसेंस और जमीन सौदों के भी दावे Chandigarh: 14 देशों के विद्यार्थियों से सीएम सैनी ने किया संवाद, बोले- ‘गो ग्लोबल’ सोच के साथ आगे बढ़ें युवा Chandigarh: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टी पर सख्ती, कैजुअल लीव के लिए भी पूर्व मंजूरी अनिवार्य Ludhiana: DMC&H कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी में नए सत्र से 50 विद्यार्थियों को मिलेगा दाखिला, आधुनिक सुविधाओं से होगी पढ़ाई Ludhiana: CICU के ‘सेल्स ऑन स्टेरॉयड लाइव!’ में 200 से अधिक उद्यमियों ने सीखी बिक्री बढ़ाने की रणनीतियां
Logo
Uturn Time
"भाजपा प्रशिक्षण कार्यक्रम में 100+ कार्यकर्ताओं की भागीदारी"
चंडीगढ़: भारतीय जनता पार्टी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला, चंडीगढ़ द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के अंतर्गत 2 एवं 3 मई को मोरनी नेचर कैंप में दो दिवसीय जिला वर्ग का सफल आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सैनी ने बताया कि इस प्रशिक्षण वर्ग का मुख्य उद्देश्य भाजपा की विचारधारा राष्ट्रवाद, अंत्योदय और एकात्म मानववाद को जिला स्तरीय कार्यकर्ताओं तक पहुँचाना और राष्ट्र प्रथम की भावना से ओत-प्रोत नेताओं का निर्माण करना था। वर्ग में कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की उपलब्धियों, कार्यपद्धति, नगर निगम की कार्यवाही तथा देश की आंतरिक व बाहरी समस्याओं से अवगत कराया गया। प्रदेश से आए 13 वरिष्ठ वक्ताओं ने विभिन्न विषयों पर महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया। वक्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष जतीन्दर पाल मल्होत्रा, सांसद सतनाम सिंह संधू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, संगठन मंत्री श्रीनिवासलु, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश महामंत्री रामबीर भट्टी, संजीव राणा, दीपक बत्रा, शक्ति देवशाली, मोहिंदर निराला, सतिंदर सिंह, शिविंदर मंढोत्रा एवं पार्षद महेश इंदर सिद्धू प्रमुख रहे। प्रदेश अध्यक्ष जतीन्दर पाल मल्होत्रा दोनों दिन वर्ग में सहभागी के रूप में उपस्थित रहे। जिला महामंत्री राम शुक्ला व राजेश सिंगला ने शिक्षार्थी के साथ-साथ आयोजक की भूमिका भी निभाई। 3 मई को प्रातः योग प्रशिक्षक प्रेम भुटानी के नेतृत्व में योग सत्र का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त राम कुमार चौधरी, अंतरजोत सिंह, गोपाल बेंजवाल, शक्ति श्रीवास्तव सहित सभी मंडल अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने सुव्यवस्थित योजना और टीम वर्क से इस वर्ग को आदर्श उदाहरण बनाया। जिला अध्यक्ष श्री बी. एस. सैनी ने सभी वक्ताओं, अतिथियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी ऊर्जा और समर्पण से हम संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।