Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"मुख्यमंत्री ने लॉन्च की 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स, हीटवेव से मिलेगी राहत"
नई दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय से 13 मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये यूनिट्स गर्मी और हीटवेव के दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहेंगी, ताकि लोगों को तुरंत राहत मिल सके। इनमें पानी, ओआरएस, प्राथमिक चिकित्सा और छांव जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए यह पहल नागरिकों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए की गई है। इस कदम से विशेषकर मजदूरों, राहगीरों और खुले में काम करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि इन मोबाइल हीट रिलीफ यूनिट्स के माध्यम से ठंडा और स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और ओआरएस के पैकेट वितरित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इनमें प्राथमिक उपचार की सुविधा प्रदान की जाएगी और लोगों को लू और तेज धूप से बचाव के लिए कॉटन के गमछे और कैप उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही आज हीटवेव से बचाव और जागरूकता के लिए हीट एक्शन प्लान बुकलेट भी जारी की। उन्होंने भीषण गर्मी में अपना और अपने परिवार का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त पानी पीने और अनावश्यक धूप में निकलने से बचने की सभी से अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112 हेल्पलाइन नंबर के माध्यम से मोबाइल यूनिट्स की सुविधा प्राप्त की जा सकती है।