Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सुरक्षा मुद्दों पर BJP हमलावर, भगवंत मान सरकार के खिलाफ शुरू होगा अभियान"
चंडीगढ़: पंजाब में हालिया धमाकों और सुरक्षा हालात को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग उठाई है। जाखड़ ने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है और सुरक्षा एजेंसियों की चिंताओं के बावजूद सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही। उन्होंने कहा कि बढ़ती आतंकी गतिविधियों और हालिया धमाकों ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। भाजपा ने इस मुद्दे को लेकर अब प्रदेशभर में जनजागरण अभियान चलाने का ऐलान किया है। जाखड़ के मुताबिक, पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार की विफलताओं का विस्तृत ज्ञापन सौंपेगा और हस्तक्षेप की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि जब जांच एजेंसियां सीमा पार से जुड़े नेटवर्क और बाहरी तत्वों की भूमिका की पड़ताल कर रही हैं, ऐसे में मुख्यमंत्री के बयान स्थिति की गंभीरता को कम करके आंकने वाले हैं। जाखड़ ने इसे “लापरवाहीपूर्ण रवैया” बताते हुए कहा कि इससे राज्य की सुरक्षा पर असर पड़ सकता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है और कानून-व्यवस्था चरमरा चुकी है। उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब की शांति और सुरक्षा के मुद्दे पर हर स्तर पर संघर्ष करेगी और जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामियों को उजागर करेगी।