Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"सुनील कपूर बने पीपीएससी सदस्य, एस.एस. खुराना ने जताई खुशी"
लुधियाना: लुधियाना वेस्ट से आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सुनील कपूर को हाल ही में पंजाब सरकार द्वारा पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन (पी.पी.एस.सी.) का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया ने एक औपचारिक समारोह के दौरान उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सुनील कपूर एक अनुभवी जनप्रतिनिधि रहे हैं और इससे पहले पार्षद के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनका राजनीतिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि भी काफी मजबूत रहा है। उनके दादा सरदारी लाल कपूर पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं, जिससे उन्हें प्रशासनिक और जनसेवा का व्यापक अनुभव विरासत में मिला है।इस खास मौके पर अंसल एस्टेट के प्रमुख समाजसेवी एस. एस. खुराना ने सुनील कपूर को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि सुनील कपूर अपने अनुभव, ईमानदारी और कार्यकुशलता के बल पर पी.पी.एस.सी. की कार्यप्रणाली को और अधिक पारदर्शी, प्रभावी और जनहितकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। खुराना ने आगे कहा कि पंजाब पब्लिक सर्विस कमिशन राज्य की एक अत्यंत महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है, जो योग्य और प्रतिभाशाली युवाओं को सरकारी सेवाओं में अवसर प्रदान करती है। ऐसे में सुनील कपूर जैसे अनुभवी और समर्पित व्यक्ति की नियुक्ति आयोग की साख और कार्यक्षमता को और मजबूत करेगी।समारोह में विभिन्न गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे और सभी ने सुनील कपूर को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।