Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"पिपली व पिहोवा रोड पर जिला नगर आयुक्त के आदेशानुसार की कार्रवाई, दुकानदारों को दी चेतावनी"
कुरुक्षेत्र, 6 मई। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि शहर में अवैध रूप से मीट ब्रिकी को लेकर नगर परिषद की तरफ से चैंकिग की गई। इस चैंकिग के दौरान टीम ने पिपली से अंबाला रोड पर स्थित ढाबो, होटलों व दुकानों को चैक किया। चैकिंग के दौरान होटलों की रसोई, उनका मैन्यू कार्ड व अंदर होटलों को चैक किया गया और आगे भी इस तरह की चैंकिग निरंतर जारी रहेगी।   नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि  जिला जिला नगर आयुक्त के निर्देशानुसार यह कार्रवाई अमल में लाई गई है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद थानेसर द्वारा समय-समय पर ऐसे दुकानदारों व होटलों की चैकिंग की जाती है, जहां पर मीट बेचने का काम किया जाता है। अभी हाल में ही अमीन रोड पर नप की सीमा में चल रही कई मीट की दुकानों को सील भी किया था। उन्होंने बताया कि सफाई निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है। इस टीम द्वारा पिपली व पिहोवा रोड पर दुकानों व होटलों की चैंकिग की गई है। इस दौरान दुकानदारों को समझाया कि कुरुक्षेत्र एक धार्मिक स्थल है और यहां पर मीट की ब्रिकी पूरी तरह से प्रतिबंध है। यदि किसी के पास मीट की ब्रिकी होती पाई तो उसपर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान दुकानें सील करने करने जैसी सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।