Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
"पुलिस की बड़ी सफलता, चेन स्नैचिंग मामले में दो बदमाश पकड़े"
चंडीगढ़ (अजीत झा.): जिला क्राइम सेल चंडीगढ़ पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो शातिर स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ थाना सेक्टर-39 के दो मामलों को सुलझा लिया गया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई एसएसपी कंवरदीप कौर के निर्देशों और डीएसपी क्राइम सेल विजय के मार्गदर्शन में इंस्पेक्टर चिरंजी लाल की टीम ने की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सतनाम सिंह उर्फ तोता निवासी रोपड़ और जितेंद्र उर्फ जॉनी के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो सोने की चेन और वारदात में इस्तेमाल की गई बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल बरामद की है। पहला मामला 1 अप्रैल का है, जिसमें सेक्टर-40 की रहने वाली 67 वर्षीय महिला की सोने की चेन स्नैचिंग की गई थी। वहीं, दूसरा मामला 17 अप्रैल का है, जब सेक्टर-41 के बाहर एक महिला से दिनदहाड़े चेन छीन ली गई थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 23 अप्रैल को दोनों आरोपियों को सेक्टर-40 के पास से गिरफ्तार किया। बाद में पूछताछ के दौरान दूसरे मामले में भी उनकी संलिप्तता सामने आई। ड्रग्स के लिए करते थे वारदात: जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी नशे के आदी हैं और अपनी लत पूरी करने के लिए चोरी और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस से बचने के लिए वे मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करते थे और वारदात के समय बाइक की नंबर प्लेट छिपा लेते थे। पुराने अपराधी हैं आरोपी: पुलिस के मुताबिक, सतनाम सिंह पहले भी 15 से अधिक मामलों में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि जितेंद्र के खिलाफ भी स्नैचिंग, चोरी और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।