Uturn Time
Breaking
Mohali: Sohana में 18 दिन का गुरमत-गतका कैंप, सिख विरासत से जुड़ रहे युवा Gurugram: अवैध लिंग जांच पर सख्ती, गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग ने यूपी में गिरोह दबोचा Kaithal: ‘प्यारी बेटी’ मुहिम से बेटियों को मिलेगी नई पहचान और प्रेरणा: सीईओ सुरेश राविश New Delhi: जीडीपी आंकड़ों में सुधार, भारत की अर्थव्यवस्था 7.7% की दर से बढ़ने की उम्मीद Hushiarpur: होशियारपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन की अहम बैठक हुई Mumbai: शेख फाउंडेशन की ओर से ईद-उल-अजहा डिनर दावत का भव्य आयोजन, मुंबई की नामचीन हस्तियों ने की शिरकत Hushiarpur: देश में ED और CBI जैसी एजेंसियों का राजनीतिकरण किया जा रहा है: प्रणव कृपाल Hushiarpur: ज़िला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र हुशियारपुर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Hoshiarpur: बीबीएमबी तलवाड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया Kalayat: कलायत के मनखुश ने JEE Advanced में गाड़े सफलता के झंडे, हासिल किया ऑल इंडिया 1000वां रैंक नौकरी के लिए धरना दे रहे लोगों पर लाठीचार्ज, 10 हिरासत में लिए Kurukshetra: भारत की सांस्कृतिक शक्ति का प्रमाण व सनातन संस्कृति का वह अनमोल उपहार है योग: नायब सिंह सैनी
Logo
Uturn Time
कुंदन विद्या मंदिर एलुमनाई एसोसिएशन ने 9वें वर्ष आयोजित की एशिया की सबसे बड़ी इलुमिनेट क्रिकेट मीट लुधियाना 11 Jan : कुंदन विद्या मंदिर, लुधियाना की एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा एशिया की सबसे बड़ी इलुमिनेट क्रिकेट मीट का आयोजन लगातार नौवें वर्ष किया गया। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह आज कुंदन विद्या मंदिर स्कूल परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें सैकड़ों पूर्व छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के मुख्य अतिथि पंजाब सरकार में स्थानीय निकाय, उद्योग एवं बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा रहे। उन्होंने अपने संबोधन में एलुमनाई एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल आयोजन पूर्व छात्रों को जोड़ने के साथ-साथ युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करते हैं। एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. विकास जिंदल ने स्वागत भाषण में मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा लुधियाना शहर में कराए गए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी कार्यशैली समर्पण और उत्कृष्टता का उदाहरण है। एसोसिएशन के सचिव कपिल गुप्ता ने समापन समारोह में शामिल होने के लिए मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्रीमती अनु गुप्ता, आकाश, मनीष श्वेयर, अनुराग, सनी बबिता, अशोक गोयल सहित एलुमनाई एसोसिएशन के अनेक पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। समारोह का समापन खिलाड़ियों को सम्मानित करने और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने के संकल्प के साथ किया गया।